- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- indian sweets, sweet dish, sweets
अगर आप मिठाई खाने के शौकीन हैं और सस्ती रेसिपीज तलाश रहे हैं, तो यकीनन यह लेख आपके काम आ सकता है।
भारतीय मिठाइयां या स्वीट्स के बिना नहीं रह सकते हैं क्योंकि यह हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। भारत में लगभग हर उत्सव में मिठाइयों का एक विशेष स्थान होता है। अगर आप भी त्योहारों के मौके पर बहुत सारी मिठाइयां खरीद कर रख लेती हैं। मगर बाहर की मिठाइयां न सिर्फ महंगी होती हैं बल्कि मिलावटी भी होती हैं।
इसलिए कई महिलाएं घर पर ही मिठाई बनाना पसंद करती हैं, लेकिन कई बार लंबा-चौड़ा बजट बन जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप सिर्फ 50 रुपए में तैयार किया जा सकता है।
Ingredients
Method
बेसन बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप बेसन लें। अब बेसन दूध डालकर इसका डो बना लें।
अपने डो को 20 मिनट के लिए रख दें, जिससे वो अच्छी तरह से फूल जाए। अब एक पैन लें और 2 चम्मच घी डालकर डो को हल्का-सा फ्राई कर लें।
आप बेसन को तब तक फ्राई करें, जब तक वह सारा घी सोख न ले और उसका टेक्सचर बदल न जाए।
अब बेसन को एक बर्तन में निकाल लें और फिर पैन में 1 कप चीनी के साथ आधा कप पानी डाल दें। इसे आप 10 मिनट तक पकने दें।
जब आपकी चाशनी तैयार हो जाए, तो इसमें बेसन डाल दें और इलाइची पाउडर, 1 चम्मच घी डालें। फिर इसे धीमी आंच पर पकाएं।
अब मिक्सचर को ट्रे में करें और प्लेन करके चम्मच की मदद से चारों ओर से बराबर कर दें। इसे गार्निश करने के लिए आप बादाम, काजू या किशमिश डाल सकते हैं।
बस आपकी बेसन की बर्फी तैयार है, जिसे आप ठंडा करके सर्व कर सकती हैं।






