- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
Besan Onion Vegetable Recipe: आपने बेसन से बनी कढ़ी (Rajasthani Pyaaz Kadhi Recipe) तो जरूर खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी बेसन और प्याज की सब्जी खाई है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बेसन और प्याज से बनी एक बेहद स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं। इस सब्जी को बनाकर आप अपने मेहमानों को भी खिला सकते हैं। एक बार इस सब्जी को खाने के बाद आप इस सब्जी के दीवाने हो जाएंगे।
Also Read: Pyaj Ke Patte Ke Fayde: प्याज के हरे पत्ते जड़ से खत्म करते शरीर…

Also Read: Patta Gobhi aur Chana Dal ki Sabji ki Recipe: पत्ता गोभी और चना दाल…
प्याज को डाइट में शामिल करने के फायदे – Benefits of Onion in Hindi
- प्याज को अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे मधुमेह का खतरा कम होता है।
- प्याज खान से हमारी त्वचा स्वस्थ रहती है।
- इसके अलावा, प्याज खांसी में भी बेहद मददगार होती है।
- प्याज कैंसर को भी रोकता है।
- प्याज यौन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
- प्याज हमारी हड्डी के स्वास्थ्य के लिए काफी फादयेमंद होती है।
Also Read: Paneer Shimla Mirch Ki Sabji Banane Ki Recipe: डीनर में बनाएं पनीर शिमला मिर्च…
इस स्वाद से भरपूर सब्जी को आप रोटी के साथ सर्व करें तो यह ज्यादा टेस्टी लगेगा। हालांकि, आप इसे चावल के साथ भी सर्व कर सकते हैं और इसे बनाना बेहद आसान है। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इसे कैसे बनाना है।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक कड़ाही लेकर उसे मीडियम आंच पर तेल डालकर गर्म करना है और फिर उसमें जीरा, लहसुन अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, और बारीक़ कटा हुआ प्याज डालकर 2 से 3 मिनट ता भून लेंगे उसके बाद प्याज़ का पेस्ट डालकर भूनेंगे। अब इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे और फिर टमाटर डालकर उसे सॉफ्ट होने तक लगातार चम्मच से चलाते हुए भून लेंगे।
अब पकोड़े बनाने के लिए एक बर्तन में बेसन, प्याज, हरी मिर्च, अजवाइन, लहसुन अदरक का पेस्ट, धनिया पत्ता, नमक, और हल्दी पाउडर डालकर घोल बना लेंगे और दूसरी कड़ाही में सरसों का तेल डालकर उसे गर्म करेंगे और गर्म तेल में पकोड़े बनाते जाएंगे। पकोड़े को निकालकर ग्रेवी में डालते जाएंगे।
अब ग्रेवी वाले बर्तन में थोड़ा सा पानी डालकर उसे ढक कर 3 से 4 मिनट तक और तक पकाएंगे फिर इसमें गरम मसाला वाला पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिला देंगे। बस तैयार है आपकी बेसन प्याज की सब्जी।






