- Prep
- 30 min
- Cook
- 15 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है। अगर आप भी मिठाई के शौकीन हैं और आपको कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो आज हम आपके लिए एक स्वादिष्ट मिठाई की आसान सी रेसिपी लाए हैं। बेसन पेड़ा बनाने में बेहद आसान खाने में काफी स्वादिष्ट है।
सावन का महीना बारीश, घने बादाल और सूरज की आंख-मिचोली की वजह से खूबसूरत तो बन ही जाता है, साथ ही सावन माह को बहुत पावन भी माना जाता है. कहा जाता है कि ये महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है. अगर आप आज पूजा की थाली में रखने के लिए पकवान बना रहे हैं तो बेसन पेड़े बना सकते हैं.
Ingredients
- 1 कप - घी
- 2 - कप बेसन, चने का आटा
- 1 कप चीनी
- ½ कप - दूध
- 1/2 कप खोपरा (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 टीस्पून हरी इलायची पाउडर
- काजू, बादाम, किशमिश बारिक कटा हुआ
Method
एक कड़ाही में घी गरम करें। उसमें बेसन डालकर मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें।
अब इसमें दूध और चीनी डालें और मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक चीनी घुल नहीं जाती।
अब इसमें इलायची पाउडर और खोपरा डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
मिश्रण को ठंडा होने दें और फिर इसे हाथों से अच्छी तरह मलें।
मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाएं और उन्हें हल्के से दबाकर पतले बेसन के पेड़े बनाएं।
अब इन पेड़ों पर काजू, बादाम और किशमिश के टुकड़े छिड़ककर सजाएं। आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद के अन्य सूखे फल भी डाल सकते हैं। पेड़े तैयार हो गए हैं।
इन्हें ठंडा होने दें और उन्हें बंद डिब्बे में संग्रहित करें। आप इन्हें कुछ दिनों तक फ्रिज में भी संग्रहित कर सकते हैं।






