- Prep
- 25 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert, indian sweets
मीठा खाने की जब भी बात आती है तो सबसे पहले दिमाग में हलवे का नाम याद आता है. खासकर लोगों को सूजी का हलवा खूब पसंद होता है. आज हम आपको कुछ नए तरह से सूजी का हलवा बनाना सिखाएंगे. आइये जानें रेसिपी….
हलवा किसे नहीं पसंद, अधिकतर लोगों को मीठे में हलवा बहुत पसंद होता है. खासकर जब बात सूजी के हलवे की हो तो लोगों के मुंह में पानी आ ही जाता है. क्योंकि इसे भरपूर देसी घी और ड्राई फ्रूट्स में बनाया जाता है. हालांकि हलवा कई प्रकार का होता है. कुछ सब्जियों का भी लोग हलवा बनाकर खाते हैं. गाजर का हलवा ठंडियों में लोग खाना पसंद करते हैं. अगल-अलग शहरों में भी विशेष प्रकार के हलवे फेमस हैं.
सूजी का हलवा हर घर में सामान्य तरीके से ही बनाया जाता है. लेकिन आज हम आपको कुछ नए तरीके से सूजी का हलवा बनाने की विधि बताएंगे. जिसे खाकर मेहमान बोलेंगे वाह! ऐसा सूजी का हलवा कभी नहीं खाया…तो आइये जानें इसे बनाने का तरीका
Ingredients
- सूजी (रवा) – 1 बड़ी कटोरी
- देसी घी – 3 टेबलस्पून
- चीनी – 1½ कप
- इलायची कुटी – 1 टी स्पून
- बादाम कटी – 12
- किशमिश – 12
- काजू 10 से 12
- खाने वाला रंग
Method
इसके लिए सबसे पहले आपको सूजी यानी रवा लेना है और उसे एक कड़ाही में डालकर मीडियम आंच पर सेकना है।
जब सूजी का रंग भूरा हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकालकर अलग रख दीजिए। अब एक कड़ाही को गरम करें और उसमें घी डालें।
जब घी पिघल जाए तो उसमें कुटी हुई इलायची डालकर कुछ सेकंड के बाद भुनी हुई सूजी को डाल दें और करछी की मदद से चलाते हुए सूजी को घी के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
अब जब सूजी घी के साथ अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तो इसे 1 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें 2 गिलास पानी डाल दें।
इसके कुछ देर बाद हलवे में चीनी डालें और करछी से उसे अच्छे से मिला लें। अब भंडारे जैसा रंग देने के लिए आप इसमें खाने वाला रंग मिला दीजिए।






