- Prep
- 25 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, rajasthani
- Course
- dinner, Lunch, Side Dish, sunday special
बेसन की भरवाँ मिर्ची राजस्थान की बहुत फेमस डिश है। हालांकि, अब इसे राजस्थान के अलावा कई जगहों पर बनाया जाने लगा है। बेसन की भरवां मिर्च (Bharwa Besan Mirch Recipe) में बेसन का मसाला भरकर बनाई जाती है।
बेसन की भरवाँ मिर्ची राजस्थान की बहुत फेमस डिश है। हालांकि, अब इसे राजस्थान के अलावा कई जगहों पर बनाया जाने लगा है। बेसन की भरवां मिर्च (Bharwa Besan Mirch Recipe) में बेसन का मसाला भरकर बनाई जाती है। इस मिर्च की खास बात ये है कि ये खाने में तीखी नहीं होती है और अब तो ये हर जगह आसानी से मिल जाती है। इसे सफर में अपने खाने में ले जाने में बाहुत आसानी होती है, क्योकि ये सब्जी 5-6 दिन तक ख़राब भी नहीं होती है। तो चलिए हम आपको आज बेसन की भरवाँ मिर्ची की रेसिपी (Bharwa Besan Mirch Recipe) बता रहे हैं।
Ingredients
- बेसन वाली मोटी मिर्च – 10
- बेसन – 1 कप
- तेल – 5 टेबिल स्पून
- हींग – 2 पिंच
- जीरा – 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर –1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर – 2 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर -1/2 छोटी चम्मच ( दरदरी पिसी हुई)
- गरम मसाला – 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर – 1 छोटी चम्मच
- चीनी – 1/2 छोटी चम्मच
- नमक – 1/2 छोटी चम्मच (स्वाद अनुसार)
Method
सबसे पहले आप मिर्च को धोकर फिर उसे बीच में से काट लें। मिर्च के दोनों भाग अलग नहीं होने चाहिए।
अब आप कड़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये और फिर उसमें हींग, जीरा डाल दीजिये।
इसके बाद आप तेल में हल्दी पाउडर और बेसन डाल धीमी आंच पर उसे ब्राउन होने तक भूनिये।
फिर आप बेसन में धनिया पाउडर, सोंफ पाउडर डालकर और भून लें और फिर गैस बंद कर दें।
अब आप बेसन में अमचूर पाउडर, गरम मसाला, चीनी और नमक मिला लीजिए।






