- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
अगर आपको भी करेले की सब्जी पसंद नहीं आती है तो आप भरवा करेला बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी.
करेला ऐसी सब्जी है जिसका स्वाद जल्दी किसी को अच्छा नहीं लगता है।लेकिन इसकी सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। करेला में ऐसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।अगर आपके घर के बच्चे भी करेल की सब्जी नहीं खाते हैं तो आप करेला को अलग स्टाइल में भी बना सकते हैं।भरवा करेला की रेसिपी लगभग हर किसी को पसंद आती है।साथ ही इसे आप हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।चलिए जानते हैं भराव करेले की रेसिपी।
Ingredients
- 6 करेला
- 1 कद्दूकस किया हुआ बड़ा प्याज
- 1 स्पून अमचूर पाउडर
- 1 स्पून भुना जीरा पाउडर
- 1 स्पून सौंफ पाउडर
- आधा स्पून लाल मिर्च पाउडर
- आधा स्पून हल्दी पाउडर
- 1 स्पून धनिया पाउडर
- एक पिंच हींग
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
Method
भरवा करेला बनाने के लिए सबसे पहले करेला को छील लें और फिर उसे धोकर बीच में एक कट लगाकर बीज को निकाल दें। अब करेला पर नमक लगाकर 3 घंटे के लिए रख दें।ऐसा करने से करेले का कड़वापन दूर होता है।
अब हम करेले का मसाला तैयार कर लेंगे। कड़ाही में तेल डालें और उसमें प्याज भूनें। जब प्याज ब्राउन हो जाए तो हल्दी, धनिया पाउडर, हींग, जीरा, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला दें। अब इसमें अमचूर पाउडर डालकर चलाएं और 1 मिनट बाद गैस बंद कर दें।
अब नमक लगे करेला का सारा पानी निकाल दें। उसके बाद करेला को कट लगी जगह से खोलकर तैयार किया हुआ मसाला भरें। इसी तरह सारे करेला भरकर रख लें। अब इसे धागे से बांध लें।
अब कड़ाही में तेल डालें और करेल को उसमें डालकर फ्राई करें। करेले को तब तक फ्राई करें जब तक वे पूरी तरह से पक न जाएं। करीब 20 मिनट में सारे करेला पक जाएंगे
आपका भरवा करेला बनकर तैयार हैं आप इन चटपटे भरवां करेले को दाल रोटी किसी के साथ भी खा सकते हैं।इन्हे फ्रिज में रखकर आप एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।






