- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Bharwa Tori Recipe: लंच में खाने के साथ कुछ लोग तोरी की सब्जी बनाते हैं. तोरी की सब्जी बनाने की नॉर्मल रेसिपी तो सभी जानते हैं. लेकिन क्या आपने कभी भरवा तोरी (Bharwa Tori Recipe) का स्वाद चखा है. भरवा तोरी खाने में काफी स्वादिष्ट और मसालेदार होती है. ऐसे में अगर आप तोरी की आम सब्जी खाकर बोर हो गए हैं. तो भरवा तोरी की रेसिपी ट्राई करना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं भरवा तोरी बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – स्नैक्स में ट्राई करें चटपटी कॉर्न चाट की रेसिपी, मिनटों में बनेगा टेस्टी और स्पाइसी स्नैक्स
Ingredients
- 1 किलो तोरी
- 2 चम्मच सौंफ
- 2 चम्मच जीरा
- 2 चम्मच अजवाइन
- 2 चम्मच कलौंजी
- 2 चम्मच साबुत धनिया
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ चम्मच गरम मसाला
- 1 चम्मच अमचूर पाउडर
- 4 चम्मच प्याज, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट
- तेल
- नमक स्वादानुसार
Method
भरवा तोरी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले जीरा, अजवाइन, कलौंजी, साबुत धनिया और सौंफ भून लें.
अब इस मिक्सचर को ठंडा करके मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें.
फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला,अमचूर पाउडर और नमक डालें.
फिर इसमें प्याज, लहसुन और हरी मिर्च का पेस्ट मिक्स करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं और भरवा तोरी का मसाला तैयार कर लें.
इसके बाद तोरी को छीलकर 1 इंच के साइज में काट लें और इसे बीच में चाकू से काट लें.
अब तोरी में भरवा मसाला भरकर अच्छी तरह से चिपकाएं.
इसके बाद कड़ाही में तेल डालें और तोरी के सभी पीसों को लाइन से लगाकर गैस पर रखें.
कड़ाही को ढ़क कर धीमी आंच पर पकाएं और तोरी गलने के बाद गैस बंद कर दें.
बस आपकी भरवा तोरी तैयार है. इसे हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें.






