- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, chaat, Snacks
Corn Chaat Recipe: सुबह के नाश्ते में हेल्दी और चटपटी चाट खाना भला किसे पसंद नहीं होता है. ऐसे में कॉर्न चाट (Corn Chaat Recipe) बनाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. कॉर्न चाट खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होती है. वहीं कॉर्न चाट को आप आसानी से 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं कॉर्न चाट बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप इंस्टेंट टेस्टी और स्पाइसी डिश तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – चना स्प्राउट सलाद खाकर शरीर में आ जाएगी पहलवान जैसी शक्ति, जानें आसान रेसिपी
Ingredients
Method
कॉर्न चाट बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में कॉर्न, नमक और कॉर्न स्टार्च मिक्स कर लें.
अब पैन में तेल गर्म करें और कॉर्न को डीप फ्राई कर लें. कुरकुरा होने के बाद इसे निकाल लें.
इसके बाद कॉर्न में चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा और नमक एड करें.
फिर इसमें प्याज, टमाटर, नींबू का रस, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
बस आपकी कॉर्न चाट तैयार है. इसे स्नैक्स या नाश्ते में सर्व करें.






