- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
आज तक आप भी टमाटर को किसी और सब्जी में ही डालने के लिए इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन हम आपको आज टमाटर से बनने वाली एक ऐसी सब्जी के बारे में बता रहे हैं जिसे खाकर आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। हम बात कर रहे हैं भरवां टमाटर की सब्जी के बारे में। आपने भरवां बैंगन, भरवां आलू और भरवां भिंडी तो जरूर खायी होगी लेकिन शायद ही कभी भरवां टमाटर की सब्जी खाई होगी। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। घर में मेहमानों के सामने भी पराठे और चावल के साथ परोस सकते हैं। तो चलिए जानते हैं भरवां टमाटर की सब्जी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
भरवां टमाटर बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोकर चाक़ू से सभी के ऊपरी हिस्से को काट लें।
फिर आप एक प्लेट में सभी टमाटर का गूदा निकालकर उन्हें खाली कर लें।
अब आप उबले आलू को एक बाउल में मैश कर लें और फिर उसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, काजू, किशमिश, स्वादानुसार नमक और हरा धऩिया डालकर सभी को अच्छे से मिक्स करके रख दें।
अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा डालें और फिर कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस अदरक, कद्दूकस पनीर और टमाटर का गूदा डालकर मिक्स कर दें।
फिर आप इसमें आलू और पनीर का मिश्रण डालकर थोड़ी देर के लिए के लिए भून लें।
फिर आप सभी टमाटर में इस मिश्रण को भर दें और इसका ऊपरी हिस्सा बंद कर दें।
अब एक और कड़ाही में तेल डालकर उसमें टमाटर को पकने के लिए रख दें।
आप टमाटर के ऊपर थोड़ा सा नमक और तेल डालकर इसे ढंककर धीमी आंच में पका लें।
जब ये अच्छे से पक जाए तब आपकी भरवां टमाटर की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी।






