- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai, South Indian
- Course
- Side Dish
Biryani Masala Powder Recipe: ज्यादातर लोग बाहर से बिरयानी मसाला पाउडर खरीदते हैं। हालांकि, बाहर की चीजों में कितनी मिलावट होती है। यह बात किसी से छुपी नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इस मसाले को घर पर भी बना सकते हैं। वह भी काफी आसान तरीके से और घर तैयार ये मसाला काफी स्वादिष्ट भी होता है। इसमें पुरे 13 खड़े मसालों का प्रयोग किया जाता है। इस मसाले से अपके बिरयानी का स्वाद कई गुणा ज्यादा बढ़ जाता है। आप इसे बनाकर एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर सकते हैं।

Ingredients
Method
सबसे पहले बिरयानी मसाला पाउडर रेसिपी बनाने के लिए एक कढ़ाई में धनिए के बीज, पूरी काली मिर्च डाले और 10 से 15 सेकण्ड्स के लिए अच्छी तरह से सेक ले। अब इसमें जीरा, लॉन्ग, दालचीनी डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए सेक ले।
10 सेकण्ड्स के बाद इसमें तेज पत्ता, अजवाइन, इलाइची, बड़ी इलाइची, जावित्री, स्टोन फ्लावर, स्टार अनीस, नटमेग पाउडर डाले और 1 मिनट के लिए और सेक ले। अब गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दे।
अब ठंडा होने के बाद एक इसे मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस कर पाउडर बना ले। बिरयानी मसाला पाउडर रेसिपी का प्रयोग गोबी बिरयानी या चिकन बिरयानी को बनाने के लिए करें। आप इस बिरयानी को अपने पसंद के रायते के साथ भी परोस सकते है।






