Black Carrot Benefits: डिनर में बहुत- से लोग खाने के साथ सलाद खाना पसंद करते हैं। सलाद में अगर गाजर हो तो डिनर में चार चांद लग जाता है। मीठी गाजर का स्वाद सबको पसंद होता है। लेकिन, गाजर का नाम लेते ही सबके दिमाग में लाल- लाल मीठी गाजर आती है। गाजर का हलवा सर्दी के मौसम में और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। पर क्या आपको पता है काली गाजर कई ज्यादा स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर होती है लाल गाजर की तुलना में। अगर आप काली गाजर का जूस बनाएंगे, तो आपको ताकतवर एंटीऑक्सीडेंट्स का बूस्ट मिल जाएगा। अगर आप बजार में जाएंगे तो आपको काली गाजर दिखे तो आप उसे ज़रूर खरीदें। लेकिन, खरीदने से पहले आप इसके फायदे ज़रूर जान लें।

दिल के रोगों के लिए लाभदायक
काली गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं। यह थक्का बनने से रोकता है और प्लेटलेट्स के कामकाज में सुधार करता है। काली गाजर में मौजूद पोषक तत्व ब्लड वेसेल्स को आराम देने और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करते हैं। यह खून में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
वजन घटाने में मददगार
वजन बढ़ने की समस्या से बहुत लोग परेशान होते है। पर काली गाजर आपके वजन कम करने में बहुत फायदेमंद है। दरहसल, काली गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स में एंटी-ओबेसिटी गुण भी होते हैं, जो वजन बढ़ने से रोकते हैं। फैट को कंट्रोल में रखते हैं और मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं।
आंखों के लिए फायदेमंद
आपको बता दें, लाल गाजर की तरह काली गाजर भी आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद होती है। ग्लूकोमा और रेटिनल इन्फ्लेमेशन से पीड़ित लोगों के लिए यह फायदेमंद साबित होता है। साथ ही इसका इस्तेमाल आंखों में रक्त के प्रवाह को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए काली गाजर का सेवन आपको काफी फायदा दे सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।






