- Prep
- 15 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- fastfood, Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Bread Kachori Recipe: गर्मा गर्म नाश्ता सर्व करने के लिए कई लोग आलू की स्वादिष्ट कचैड़ियां बनाना पसंद करते हैं. मगर क्या आपने कभी ब्रेड की कचौड़ी (Bread Kachori Recipe) बनाई है. अगर आप आलू की कचौड़ियां खाकर बोर हो गए हैं और नाश्ते में कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं. तो ब्रेड की कचौड़ी बनाने की रेसिपी आपके लिए बेस्ट हो सकती है. तो आइए जानते हैं ब्रेड की कचौड़ी बनाने की विधि, जिसे फॉलो करके आप स्वादिष्ट और कुरकुरा नाश्ता तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – घर पर बनाना है ऐगलेस चॉकलेट केक, ये आसान रेसिपी करें ट्राई, एक घंटे में बनेगा डिलिशियस डेजर्ट
Ingredients
Method
ब्रेड की कचौड़ियां बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की दाल को हल्का दरदरा पीस लें.
अब पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें हींग और सौंफ का पाउडर डाल दें.
हींग चटकने के बाद इसमें हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट एड कर दें.
फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और मूंग दाल डालकर चलाएं.
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से भूनने के बाद पैन में गरम मसाला और नमक डालकर चलाएं.
अब ब्रेड की स्लाइस पर कटोरी रखकर प्रेस करें और इसे गोलाकार में काट लें.
इसपर हल्का सा पानी स्प्रे करके हाथों से दबाएं. जिससे ब्रेड पतली हो जाएगी.
फिर इसके ऊपर मूंग दाल का मिक्सचर रखें और इसे दूसरी ब्रेड की स्लाइस से कवर कर दें.
ब्रेड को गोल घुमाते हुए कचौड़ी का आकार दे दें.
अब पैन में तेल गर्म करें और सभी कचौड़ियों को डीप फ्राई कर लें.
बस आपकी स्वादिष्ट और कुरकुरी कचौड़ियां तैयार हो जाएंगी. इसे टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.






