- Prep
- 15 min
- Cook
- 45 min
- Total
- 1h
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- bakery, cake, sweet dish
Eggless Chocolate Cake Recipe: चॉकलेट केक का नाम सुनते ही कुछ लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. हालांकि मार्किट में मिलने वाला चॉकलेट केक काफी कॉस्टली भी होता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर में ऐगलेस चॉकलेट केक (Eggless Chocolate Cake Recipe) तैयार कर सकते हैं. जी हां, ऐगलेस चॉकलेट केक बनाने की रेसिपी काफी आसान है. जिसे फॉलो करके आप महज एक घंटे में डिलिशियस केक का स्वाद चख सकते हैं. तो आइए जानते हैं ऐगलेस चॉकलेट बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए बनाएं ब्रेड पिज्जा कटोरी, नाश्ता बनेगा बेहद टेस्टी और डिलिशियस
Ingredients
- ½ कप दही
- 1 कप मैदा
- ½ कप दूध
- ¾ कप पिसी हुई चीनी
- ¼ कप कोको पाउडर
- ¼ कप तेल
- ½ चम्मच बेकिंग सोडा
- ½ चम्मच बेकिंग पाउडर
- 1 चम्मच वनीला एसेंस
- 1 चुटकी नमक
Method
ऐगलेस चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में दही और चीनी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
फिर इसमें तेल डालें और इसे 5 मिनट तक फेंटे.
अब इस मिक्सचर में कोको पाउडर, मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और नमक मिक्स करें.
सभी सामग्रियों को मिलाने के बाद इसमें दूध और वनीला एसेंस डालकर फेंट लें.
ध्यान रहे कि इस मिक्सचर में गांठ नहीं रहनी चाहिए. साथ ही केक का बैटर भी ज्यादा गाढ़ा या पतला नहीं बनना चाहिए.
इसके बाद बेकिंग ट्रे में बटर पेपर रखें. फिर इसपर हल्का सा तेल अप्लाई करें और केक के बैटर को ट्रे में भर दें.
अब माइक्रोवेव में केक बनाने के लिए इसे 180 डिग्री पर 35 मिनट तक बेक करें.






