- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Chinese, indo-chinese
- Course
- dinner, Lunch, Main Course
अगर आपके पास सब्जी काटने का वक्त नहीं है, तो ब्रेड से स्वादिष्ट मंचूरियन तैयार किए जा सकते हैं। बस आपको इस लेख में बताई गई रेसिपी को फॉलो करना होगा।
चीन में अधिकतर लोग नॉन-वेज खाते हैं। वहां पर चिकन से लेकर फिश तक हर नॉन-वेज आइटम को कई तरह से पकाया व सर्व किया जाता है। पर चाइनीज वेज मंचूरियन से लेकर वेज फ्राइड राइस की बात ही अलग है। भले ही यह ऑथेटिंक चाइनीज फूड हैं, पर इन्हें चाइनीज़ फूड का वेज इंडियन वर्जन कहा जा सकता है।
यह भारत में भी बहुत पॉपुलर हैं और लोग चाइनीज फूड को आम दिनों से लेकर पार्टी में बेहद चाव से खाते हैं। इतना ही नहीं चाइनीज फूड को देसी स्टाइल में भी बनाया जाने लगा है।
ऐसे में हम लाए है आपके लिए सिंपल जल्दी से बनने वाला ब्रेड मंचूरियन की रेसिपी को लेकर।
Ingredients
Method
सबसे पहले 3 प्याज को काटकर रख लें और 7 ब्रेड के किनारे निकाल लें।
अब कॉर्न फ्लोर घोल तैयार करना है। इसके लिए एक बाउल में 4 चम्मच कॉर्नफ्लोर डालें और पानी डालकर घोल तैयार करें।
इस दौरान गैस पर हल्की आंच पर कढ़ाही गर्म करने के लिए रख दें। फिर 1 कप तेल डालें और घोल में ब्रेड को लपेटकर डीप फ्राई करें।
दोनों तरफ सुनहरा होने तक पकाएं। फ्राई करने के बाद कढ़ाही में 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर हल्का ब्राउन करें।
फिर इसमें 1 चम्मच सोया सॉस, 1 कप टोमेटो सॉस और बचा हुआ कॉर्न फ्लोर का घोल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
घोल डालने के बाद 1 चम्मच सफेद सिरका डालें और फिर फ्राई मंचूरियन डालकर मिक्स करें। 5 मिनट तक पकाएं।
बस आपके ब्रेड मंचूरियन तैयार हैं, जिसे गर्मागर्म सर्व किया जा सकता है।






