- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Chinese, Indian, indo-chinese, Japanese, Mediterranean, Mexican
- Course
- dinner, Lunch, Main Course
नूडल्स एक ऐसी डिश है जिसे हम इंडो चाइनीज व्यंजनों में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. नूडल्स को हम ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय खा सकते हैं जिससे पता चलता है यह कितना पॉपुलर है.
नूडल्स एक ऐसी डिश है जिसे हम इंडो चाइनीज व्यंजनों में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं. नूडल्स को हम ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय खा सकते हैं जिससे पता चलता है यह कितना पॉपुलर है. क्या बच्चे, क्या बड़े इसे सभी इसे चाव से खाते हैं. इतना ही नहीं आजकल शादी और पार्टी में भी इसका अलग से स्टॉल देखने को मिलता है. इसके अलावा नूडल्स की विभिन्न वैराइटी हमें लुभाने के लिए काफी है और वीकेंड के मौके पर हम सभी अच्छा खाने या अपनी फेवरेट चीजों का मजा लेने के लिए बहाना ढूंढते हैं. इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपके साथ चिकन हॉट गार्लिक नूडल्स की बेहतरीन रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं. चिकन हॉट गर्लिक नूडल आपकी वीकेंड इंल्डजेंस को पूरा करने के लिए काफी और नॉनवेज लवर्स के लिए एक अच्छी ट्रीट साबित होगी.
Ingredients
- 2 Tbsp तेल
- 1 Packet नूडल्स
- 1 छोटा प्याज
- 2 हरे प्याज के डंठल
- 1 Cup सब्जी ( गाजर, शिमला मिर्च, ब्रोकोली कॉर्न )
- 2-3 tbsp मोई सोई हॉट गार्लिक सॉस
- 100 ग्राम चिकन ब्रेस्ट पीसेस
- स्वाद अंसुअर नमक
Method
1 बड़े कढ़ाई में, तेल गरम करें, हाई फ्लेम पे, इस में चिकन डालकर, नमक के साथ पकाएं। इस में सारे सब्जियों, छोटा प्याज स्लाइस की हुई को डालकर फ्राई करें।
इस में 2-3 tbsp मोई सोई हॉट गार्लिक सॉस डालें, उबले हुए नूडल्स डालें और इसे अच्छे से मिक्स करके तेज आंच पे पकाएं।
अब इसे हरे प्याज के डंठल से गार्निश करके सर्व करें






