- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- half fry, street style
- Course
- Breakfast, fast food
Bread Paneer Roll Recipe: स्नैक्स में पनीर रोल तो आपने कई बार खाए होंगे. मगर क्या आपने कभी टेस्टी और क्रस्पी ब्रेड पनीर रोल (Bread Paneer Roll Recipe) का सेवन किया है. ब्रेड पनीर रोल बनाना काफी आसान होता है. प्रोटीन रिच पनीर का सेवन जहां सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. तो वहीं पनीर रोल में चीज़ एड करके आप इसे सुपर डिलिशियस बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं ब्रेड पनीर रोल बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप टेस्टी और चीज़ी स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – नाश्ते में बनाएं सुपर टेस्टी और हेल्दी मूंगदाल टोस्ट, क्रिस्पी और यम्मी बनेगा ब्रेकफास्ट
Ingredients
- 4 ब्रेड स्लाइस
- 4 चीज़ स्लाइस
- 2 चम्मच ऑरिगेनो
- 2 चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
- 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 1 चम्मच मैदा
- 4 चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स
Method
ब्रेड पनीर रोल बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के चारों किनारों को काटकर निकाल दें.
अब ब्रेड को बेलन से रोटी की तरह बेलकर दबा लें. फिर इसपर चीज़ स्लाइस रखें.
वहीं ब्रेड की साइज में पनीर को लम्बाई के साथ काट कर लें.
फिर पनीर के पीस को ब्रेड की एक साइड में रखें. साथ ही इसपर ऑरिगेनो और रेड चिल्ली फ्लेक्स स्प्रे कर दें.
अब कॉर्न फ्लोर में पानी मिलाकर घोल बनाएं. फिर ब्रेड पर रखी पनीर को पकड़कर रोल कर दें.
वहीं ब्रेड के आखिर में कॉर्न फ्लोर का घोल लगा कर इसे चिपका दें. जिससे इसे रोल का आकार मिल जाएगा.
अब पानी में मैदा घोलें और पनीर के रोल को इसमें डिप कर लें.
फिर इसपर अच्छी तरह से ब्रेड क्रम्ब्स लपेट लें.






