- Prep
- 15 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 6
- Cuisine
- Italian
- Course
- Breakfast, Snacks
Bread Pizza Katori Recipe: नाश्ते में कई लोग ब्रेड का सेवन करते हैं. ऐसे में ब्रेड के सैंडविच तो आपने कई बार खाई होगी. लेकिन क्या आपने कभी ब्रेड पिज्जा कटोरी (Bread Pizza Katori Recipe) ट्राई किया है. ब्रेड पिज्जा कटोरी खाने में बेहद लजीज होता है. खासकर बच्चों के लिए नाश्ते में ब्रेड पिज्जा कटोरी बनाकर आप उन्हें मिनटों में खुश कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ब्रेड पिज्जा कटोरी बनाने की आसान रेसिपी, जिसे ट्राई करके आप बेस्ट नाश्ता रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – लंच में ऐसे बनाएं आलू की स्वादिष्ट सब्जी, गर्मा गर्म पूरियों के साथ दोगुना हो जाएगा खाने का स्वाद
Ingredients
- 6 ब्रेड के स्लाइस
- 1 ग्राम कद्दूकस की हुई मॉजेरेला चीज़
- 1 बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- 2 चम्मच स्वीट कॉर्न
- 2 चम्मच पिज्जा सॉस
- ½ चम्मच ऑरिगेनो
- ¼ चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
- 3-4 बारीक कटे हुए बेबी कॉर्न
- 8-10 कूटी हुई काली मिर्च
- नमक स्वादानुसार
Method
ब्रेड पिज्जा कटोरी बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के ऊपर कटोरी रखकर प्रेस करें. जिससे ब्रेड गोलाकार में कट जाएंगे.
ब्रेड पिज्जा कटोरी की स्टफिंग तैयार करने के लिए बॉउल में स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न और शिमला मिर्च ले लें.
अब इसमें ऑरिगेनो, काली मिर्च, मॉजेरेला चीज़ और नमक एड कर लें.
ब्रेड को बेलन से बेलकर पतला कर लें. फिर इसपर पिज्जा सॉस लगाएं.
अब ब्रेड को कटोरी में रखकर सेट करें. जिससे इसे कटोरी का आकार मिल जाएगा.
फिर ब्रेट कटोरी में स्टफिंग भर दें. इसके ऊपर थोड़ा सा चिल्ली फ्लेक्स और ऑरिगेनो स्प्रेड करें.
इसके बाद ब्रेड को ओवन में 180 डिग्री पर 5 मिनट के लिए बेक कर लें.






