- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Chinese, Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
Bread Pizza Recipe: नए साल की शुरुआत में कुछ ही दिन बचे है। जाहिर सी बात है, नए साल के दिन आपके घर में मेहमानों का तांता लगा हुआ होता है। ऐसे में आप अपने मेहमानों को नाश्ते में ब्रेड पिज़्ज़ा बनाकर खिला सकते हैं। ब्रेड पिज़्ज़ा सबको बहुत ही पसंद आता है। इसे बनने में 25 से 30 मिनट लगते हैं और इसका स्वाद लाजवाब होता है। ये ब्रेड पिज़्ज़ा पारंपरिक पिज़्ज़ा का रूपांतर है, जो पिज़्ज़ा की तरह ही दिखता है और टॉपिंग भी समान है। इसमें आपको पिज़्ज़ा का आटा बनाने की और पारंपरिक रूप से बन जाए तो उसकी राह देखने की कोई जरूरत नहीं। आज हम आपको बताएंगे कि स्वाद से भरपूर ब्रेड पिज़्ज़ा की रेसिपी क्या है और इसे कैसे आसानी से बनाया जा सकता है? तो चलिए शुरू करते हैं।

Ingredients
- 6 ब्रेड स्लाइस
- 2 टेबल स्पून पिज्जा सॉस
- 1 कप शिमला मिर्च
- 1 कप प्याज
- 1 कप टमाटर
- 1 टेबल स्पून जैतून
- 1 टी स्पून कालीमिर्च
- 1 टी स्पून ओरिगैनो
- 1 टी स्पून चिली फलेक्स
- 1 नमक
- 1 टी स्पून बटर
Method
सबसे पहले आपको रेडीमेड टोमेटो सॉस लेना है या टोमेटो केचप। उसके बाद फ्राइंग पैन को धीमी आंच में रखकर गरम तेल होने दे। उसके बाद उस पैन में 2-3 ब्रेड स्लाइस रख दें। उसके बाद निचली सतह हल्की सुनहरी होने तक सेक लें। ऐसे आप दोनो तरह ब्रेड को पलट कर अच्छे से से लें। फिर गैस बंद कर दें।
ब्रेड को प्लेट पर निकाल लें, फिर दोनों तरफ ऑलिव ऑयल लगाए। हर एक ब्रेड स्लाइस के ऊपर ½ टेबल स्पून पिज्जा सॉस लगाएं।
हर एक ब्रेड के ऊपर कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च और स्लाइड ऑलिव रख दें। उसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ पिज्जा चीज़ या मोजरेला चीज़ लगाएं। उसके ऊपर सूखा ओरगानो और सुखी बेजिल और रेड चिली फ्लेक्स छिड़के। फिर पैन में रखकर इसको ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच में गरम करें।
फिर निचली सतह करारी होने और चीज पिघल जाने का इंतजार करें। इसमें 2- 3 मिनट लगेंगे। फिर आप ब्रेड पिज्जा को प्लेट में निकलकर सभी को सर्व करें।





