- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- street style
- Course
- Breakfast, Snacks, summer dishes
Bread Roll Recipe: सुबह के नाश्ते में कई लोग ब्रेड खाना पसंद करते हैं. वहीं ब्रेड से बने स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स ज्यादातर लोगों के फेवरेट होते हैं. ऐसे में ब्रेड के सैंडविच तो आपने कई बार खाए होंगे. मगर क्या आपने कभी ब्रेड रोल (Bread Roll Recipe) ट्राई किया है. जी हां, ब्रेड रोल खाने में बेहद टेस्टी होते हैं. खासकर बच्चों का ब्रेकफास्ट बनाते समय आप ब्रेड रोल की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. वहीं टिफिन में ब्रेड रोल देखकर बच्चे फटाफट से लंच खत्म कर लेंगे. तो आइए जानते हैं नाश्ते में ब्रेड रोल बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – घर पर बनाना है ऐगलेस चॉकलेट केक, ये आसान रेसिपी करें ट्राई, एक घंटे में बनेगा डिलिशियस डेजर्ट
Ingredients
Method
नाश्ते में ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले आलू को अच्छी तरह से मैश कर लें.
अब इसमें नमक, कश्मीरी लाल मिर्च, चना मसाला, पुदीना पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च, चाट मसाला और अदरक लहसुन का पेस्ट एड करें.
इसके बाद बॉउल में हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें.
ब्रेड के किनारों को काट कर अलग कर दें. फिर इसे बेलन से बेलकर पतला कर लें.
इसके बाद ब्रेड पर चिली सॉस और टोमैटो सॉस अप्लाई करें.
फिर आलू के मिक्सचर का रोल बनाकर ब्रेड के एक किनारे पर रखें और ब्रेड को रोल कर दें.
अब गैस पर तवा गर्म करें और इसपर बटर लगाकर ब्रेड को सेंक लें.
बस आपका ब्रेड रोल तैयार है. इसे टोमैटो सॉस के साथ नाश्ते में सर्व करें.






