- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
सुबह के नाश्ते में लोगों को हेल्दी और स्वादिष्ट खाना बेहद पसंद होता है। लेकिन रोजाना नई-नई डिश क्या बनाए ये सबसे बड़ा सवाल होता है। अगर सुबह सुबह लजीज ब्रेकफास्ट मिल जाए तो फिर क्या ही कहना। ऐसा लजीज ब्रेकफास्ट जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, फिर तो बात ही निराली है।
उपमा तो आपने आज तक कई बार खाया होगा। आमतौर पर उपमा रवे से बनता है। लेकिन हम आपको आज बाजरे का उपमा बनाने की रेसिपी (Bajra Upma Recipe) बता रहे हैं। यह हमारे शरीर के लिए काफी हेल्दी माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर बाजरे का उपमा बनाने में भी बहुत आसान है और मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते हैं बाजरे का उपमा (Bajra Upma Recipe) बनाने की आसान रेसिपी।
Ingredients
Method
बाजरे को रात में पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर सबसे पहले बाजरे के पानी को अलग कर दें।
सुबह उठाकर आप प्रेशर कूकर में 1 चम्मच नमक और 1 गिलास पानी के साथ इसे 2 सीटी में उबाल लें।
अब आप सबसे पहले गैस पर पैन चढ़ाएं और फिर इसमें तेल डालकर गर्म करेंगे।
फिर इसमें चना और उड़द की दाल और राई को डालकर तड़का लेंगे। हल्का फ्राई करने के बाद इसमें करी पत्ता डालकर फ्राई करें।
फिर आप इसमें प्याज डालकर फ्राई करें और उसके बाद बारीक कटी हरी मिर्च, ग्रेट की हुई अदरक डालकर फ्राई कर लें।
जब ये सब फ्राई हो जाए तो इसमें टमाटर डालकर पका लें और फिर नमक, लाल मिर्च डालकर चलाएं।
जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें शिमला मिर्च डालकर पका लें।
2-3 मिनट बाद इसमें उबला हुआ बाजरा छानकर डाल दें।
फिर इसे अच्छे से मिक्स करके 1-2 मिनट तक पकाएं और फिर गैस बंद करके हरी धनिया डालकर सर्व करें।






