- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Breakfast
अगर आप सुबह के नाश्ते में हेल्दी और टेस्टी रेसिपी खाना चाहते हैं तो सूजी से बना उपमा एक बार ज़रूर ट्राई करें। चलिए जानते हैं इसे मिनटों में कैसे बनाएं?
सुबह के समय हम नाश्ते में क्या खाएं इसे लेकर अक्सर असमंजस में रहते हैं। एक्सपर्ट कहते हैं कि सुबह का नाश्ता हमेशा हेल्दी और पेट भरकर करना चाहिए। लेकिन आमतौर पर लोग सुबह के समय हल्का फुल्का नाश्ता करते हैं जो कि आपके सेहत के लिए सही नहीं है। ऐसे में आज हम आपके लिए एक रेसिपी लेकर आए हैं जो न केवल हेल्दी है बल्कि इसका स्वाद भी लाजवाब है साथ ही इसे खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगती है और लम्बे समय तक आपका पेट भरा रहता है।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप सूजी को एक सूखे पैन में हल्का ब्राउन होने तक भून लें। इसके बाद कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लें। फिर मूंगफली के दाने तेल में डाल कर हल्का- सा भून लें। इसे अलग निकाल कर रख लें। इसके बाद आप पैन में राई डाल दें। फिर राई को हल्का- सा भून लें।
अब राई चटकने के बाद हरी मिर्च, कटी हुई गाजर, टमाटर, शिमला मिर्च और मटर डालकर 2-3 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसमें सूजी और इसका तीन गुना पानी और नमक डालकर मिला लें।
जब सूजी का पानी उबलने लगे तब आप उसे चमचे से चलाते रहिये, घोल गाढ़ा हो जायेगा और कुछ ही देर में आपको ये हलवा जैसा दिखने लगेगा। इसमें मूंगफली के दाने डाल दें और रवा उपमा को चमचे से चलाते हुए 3-4 मिनट तक पका लें।
इसके बाद ऊपर से मक्खन डालकर मिला लें। अब हरा धनिया भी डाल कर मिला दें। फिर आपका स्वादिष्ट रवा उपमा बनकर तैयार है। अब आप गरमा गरम उपमा को हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।






