- Prep
- 7 min
- Cook
- 7 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
सुबह नाश्ता लगभग हर घर में बनता है। लेकिन रोज सुबह उठकर सिर्फ एक ही सवाल दिमाग में आता है कि आज नाश्ते में क्या बनाया जाए? अगर आप भी रोज सुबह इन्हीं सवालों से घिरे होते हैं तो हम आपके लिए आज एक बेहद ही टेस्टी और सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। हम बात कर रहें हैं ग्रीन चीले (Green Cheela Recipe) के बारे में। ये खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं ग्रीन चीला बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
हेल्दी ग्रीन चीला बनाने के लिए आप सबसे पहले एक जार में धनिया पत्ती, अदरक, प्याज, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च और दही इनकी चटनी बना लें।
अब आप एक बाउल में आटा और सूजी डालकर मिक्स करें और फिर इसमें स्वाद अनुसार नमक डाल दें।
अब चटनी को इसमें डालकर बैटर बना लें।
फिर आप बैटर में हींग पाउडर, जीरा, नमक और पानी मिक्स करके चिली का घोल तैयार कर लें।
अब आप गैस पर पैन गर्म होने रखें और उसके चारों ओर तेल लगा दें।
फिर आप पैन पर चीला डाल दें। आप चाहे तो बैटर को कटोरी से फैला सकते हैं।
दोनों तरफ अच्छे से तेल लगाकर इसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
इस प्रकार आपका टेस्टी ग्रीन चीला बनकर तैयार है। आप इसे सॉस या चटनी के साथ सर्व कर दें।






