- Prep
- 25 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Breakfast, Snack
अगर आपको भी डिनर में कुछ हल्का फुल्का खाने का मन है तो आप पोहे वाली इडली बना सकते हैं।चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये रेसिपी.
रात के समय डिनर में हमे कई बार कुछ हल्का फुल्का खाने का मन करता है। ऐसे में समझ में नहीं आता है कि क्या बनाएं? वैसे अगर सेहत के लिहाज़ से देखा जाए तो रात में हेवी की बजाय हल्का फुल्का डिनर ही करना चाहिए। तो अगर आपका कुछ हल्का खाने का मन कर रहा है तो आप पोहे की इडली बना सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे पोहे का नाश्ता तो सुना है लेकिन इडली क्या है तो चलिए हम आपको इस रेसिपी के बारे में बताते हैं। पोहे की इडली बनाना बेहद आसान है और यह हल्का भी है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये रेसिपी?
Ingredients
Method
स्वाद से भरपूर पोहा इडली बनाने के लिए सबसे पहले पोहा लें और उसे पानी में भिगोकर रखें। उसके बाद एक बाउल में आधा कप रवा लें और उसमें 1 कप दही डालें और इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। पोहा का पानी छानकर उसे अच्छी तरह से मैश करें और फिर दही और रवा वाले मिश्रण में इसे भी मिलाएं। अब इन सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। इस बात का ध्यान रखें कि पोहे का मिश्रण दही को ठीक ढंग से एब्जॉर्ब कर लें।अब 1 कप पानी के साथ इन्हें मिक्सर जार में एकदम बारीक पीस लें।
इस मिश्रण को एक बाउल में निकालें। बैटर एकदम स्मूथ होना चाहिए। अब इस मिश्रण में स्वादानुसार नमक मिलाएं।अब इस बैटर को आधे घंटे के लिए ढककर अलग रख दें।तय समय के बाद बैटर को दोबारा अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब एक पैन में तेल डालकर उसे गैस पर गर्म करें और फिर उसमें जीरा, राई, उड़द की दाल और चने की दाल डालकर उसे धीमी आंच पर भुनें।
अब आप तेल में कटा हुआ काजू डालकर उसे धीमी आंच पर भूनें।
अब आप इस भुने हुए मिश्रण में दही, गाजर, हरा मटर, धनिया पत्ता, हरी मिर्च, अदरक, ब्लैक पेपर, करी पत्ता, नमक और इनों और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इडली के बैटर को 10 मिनट के लिए ढक्कर छोड़ दें।
तब तक आप इडली मेकर में पानी भरकर उसे गर्म होने रख दें।
फिर आप इडली मोल्ड में तेल लगाकर बैटर डालकर उसे 12 से 15 मिनट के लिए स्टीम होने दें।
अब आपकी पोहाा इडली बनकर तैयार है। आप इसे चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।






