- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Madhya Pradesh
- Course
- Breakfast
पोहे नाश्ते में बनने वाली सबसे आसान डिश है। ये हर किसी को खूब पसंद भी होती है। लेकिन हर बार एक ही तरह से बनने वाले पोहे खाकर तो शायद आप भी बोर हो गए होंगे। तो हम आपको आज उसल पोहा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इंदौर में मिलने वाले उसल पोहे (Usal Poha Recipe) का स्वाद जिन लोगों ने भी लिया है उनमें से ज्यादातर लोगों के मुंह में इस रेसिपी का नाम सुनते ही पानी आ जाता होगा। आएगा भी क्यों न, ये लगते ही बड़े लाजवाब है। तभी तो देशभर में फेमस हैं। आप उसल पोहा (Usal Poha Recipe) घर में भी बड़ी आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले पोहा धोकर छान लें। इसे कुछ देर के लिए सूखने दें।
इस बीच एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल डालें और फिर उसमें हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च डालकर भूनें।
अब इस मसाले में अंकुरित मोठ डालकर उसे अच्छे से मिक्स करें।
मोठ में डेढ़ कप पानी डालें और उनको नरम होने तक पकाएं।
तब तक आप दूसरी कड़ाही लें और उसमें दो टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करें।
तेल गर्म होने के बाद आप उसमें सौंफ, राई, कढ़ी पत्ता, बारीक कटी हरी मिर्च, हींग और प्याज डालकर कुछ देर तक भूनें।
प्याज गोल्डन ब्राउन होने पर इसमें हल्दी और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
अब इसमें भीगे हुए पोहे डालें और फिर ऊपर से हल्की-सी चीनी डाल दें और इसे अच्छे से मिक्स कर दें।
जब प्याज नरम हो जाए तो इसमें हल्दी और स्वादानुसार नमक डालकर करछी से चलाए हुए भून लें। अब भीगे हुए पोहे लें और उन्हें दोनों हाथों से एक बार फिर अच्छे से मिलाएं और ऊपर से उसमें चीनी डाल दें।
अब एक सर्विंग बाउल में पहले पोहे डाले और फिर ऊपर से मोठ से तैयार की हुई उसल डालें।
साथ ही आप इसमें दही, भुना हुआ जीरा पाउडर, बारीक कटा प्याज, बारीक कटा हरा धनिया और बारीक सेव डालें।
अंत में आप उसल पोहे में नींबू का रस डालकर गर्मागर्म उसल पोहे सर्व करें।






