- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, rajasthani
- Course
- Breakfast, Snacks
राजस्थानी मक्की का ढोकला एक वेजिटेरियन रेसिपी है जिसे आप नाश्ते में बना सकते हैं.
ब्रेकफास्ट हमारे दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है. हेल्दी और फिट रखने में नाश्ता अहम भूमिका निभाता है. कई लोग वजन को कम करने के चक्कर में नाश्ता छोड़ देते हैं. लेकिन जो लोग ऐसा सोचते हैं वो गलत है. क्योंकि नाश्ता न करने की वजह वजन घटने की जगह बढ़ सकता है. क्योंकि आप जब सुबह नाश्ता नहीं करते हैं तो आपको बार-बार भूख लग सकती है जिसके चलते आप फास्ट फूड और अनहेल्दी चीजों का सेवन ज्यादा करते हैं. अगर आप भी नाश्ते में हेल्दी और क्विक डिश की तलाश कर रहे हैं तो आप इस राजस्थानी मक्की ढोकला को ट्राई कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.
Ingredients
Method
मक्की का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले दही में थोड़ा सा पानी डालकर फेंट लें.
अब दही को मकई के आटे में मिक्स करके पेस्ट तैयार करें.
फिर इस पेस्ट में अदरक, हरी मिर्च, नमक और चीनी मिलाएं. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से फेंट लें.
अब इस मिक्सचर में नींबू का रस और इनो डाल दें. ध्यान रहे कि ढोकले का बैटर ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए.
अब ढोकले को बेकिंग ट्रे में रखकर 20-25 मिनट तक बेक कर लें.
बस आपका मक्की ढोकला बनकर तैयार है. इसे बेकिंग ट्रे से निकाल लें.
मकई ढोकले में तड़का लगाने के लिए पैन में तेल डालें. फिर इसमें हींग, राई, करी पत्ता, हरी मिर्च डालकर भूनें.
अब इस तड़के को ढोकलों प स्प्रैड कर दें. साथ ही हरा धनिया से गार्निश करके मकई के ढोकले सर्व करें.






