- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
मूंग की दाल को अन्य दालों से ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. मूंग दाल में कॉपर, फोलेट, राइबोफ्लेविन, विटामिन, विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन बी -6 आदि पाया जाता है. यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का काम करता है. लेकिन कई लोग खासकर बच्चे मूंग दाल खाने में नाक-मुंह सिकोड़ते हैं. ऐसे में आप उन्हें मूंग के भजिये (Moong Dal Pakoda Recipe) खिला सकते हैं. आप घर पर आसानी से क्रिस्पी मूंग दाल के पकोड़े (Moong Dal Pakoda Recipe) बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा समय या फिर बहुत मेहनत ही जरूरत नहीं होती है और ये काफी टेस्टी भी होते हैं. किटी पार्टी या शाम की चाय के लिए ये परफेक्ट स्नैक है. इतना ही नहीं इसे आप बनाकर बाहर भी ले जा सकते है. इसे बनाने की सारी सामग्री आसानी से घर में उपलब्ध होती है. तो चलिए अब देर ना करते हुए जानते हैं मूंग दाल के भजिए (Moong Dal Pakoda Recipe) बनाने की आसान सी रेसिपी.
Ingredients
Method
मूंग दाल के भजिए बनाने के लिए आप सबसे पहले दाल को धोकर 3-4 घंटे के लिए भिगो दें फिर पानी निकालकर इसमें अदरक, हरी मिर्च और लहसुन डालकर दरदरा पीस लें.
अब पीसी हुई दाल को एक बर्तन में निकाल लें.
फिर मूंग दाल के पेस्ट में हल्दी, प्याज, नमक और धनिया पत्ता डालकर अच्छी तरह हाथों से मिलाएं.
अब आपका भजिए बनाने का पेस्ट तैयार हो गया है.
भजिए तलने के लिए एक कड़ाही लें और उसमें तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें.
तेल अच्छे से गर्म हो जाने पर आप उसमें भजिए को डाल दें.
भाजियों को सुनहरा भूरा होने तक तलें। इससे वह क्रिस्पी भी रहेंगे.
जब एक तरफ से मंगोड़ी अच्छे से सिक जाए तो उन्हें करछी की मदद से पलट दें और दूसरी ओर से सेकें.
अब आप इन्हें हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व कर दें.
इस तरह आपके मूंग डाल के भजिए बनकर तैयार हैं.






