- Prep
- 15 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
जब भी आपको फटाफट कोई डिश बनानी हो जो खाने में भी टेस्टी हो और साथ ही कम समय में भी बनकर तैयार हो जाए तो आप प्याज का पराठा (Pyaz ka Paratha) ट्राय करें। आपने अब तक प्लेन पराठे, आलू-प्याज के पराठे, पनीर के पराठे, आदि तो खूब खाएं होंगे, पर क्या कभी आपने सिर्फ प्याज के पराठे खाएं हैं? प्याज का पराठा (Pyaz ka Paratha) काफी लोगों को पसंद होता है। वैसे तो हमारे भारत के ज्यादातर घरों में बिना प्याज के खाना भी नहीं पकता है, ऐसे में सिर्फ प्याज का पराठा खाया जाए तो ये सोने पर सुहागा हो जाएगा। तो चलिए अब देर ना करते हुए जानते हैं प्याज का पराठा बनाने की रेसिपी (Pyaz ka Paratha)।
Ingredients
Method
प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक गहरे तले वाले बर्तन में आटा छान लें और इसमें थोड़ा सा नमक मिलकार अच्छे से गूंद लें और इसे ढंककर रख लें।
अब एक बाउल में प्याज को पतले और लंबे आकार में लच्छेदार काट लें।
कटे हुए प्याज में लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, अजवाइन, अदरक-लहसुन पेस्ट, कटी हरी मिर्च, कटी धनिया पत्ती और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह आपका स्टफिंग का मिश्रण तैयार है।
अब आटे की लोइयां तोड़ लें। लोई को गोलाकार में बेल लें।
इसके बाद उसके बीच में प्याज की स्टफिंग रखकर चारों ओर से ऊपर की ओर लोई को बंद कर दें।
अब गैस पर तवा गर्म होने रखें और उसके चारों ओर तेल लगा दें।
फिर आप तवे पर पराठा सिंकने को डाल दें और उसे दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें।
इस तरह बनकर तैयार है प्याज का पराठा। आप इसे दही, या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।






