- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
सुबह के नाश्ते में क्या बनाएं यह सोचना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में नाश्ते में हम अक्सर कुछ लाइट और हेल्दी खाना ही पसंद करते हैं। इसके लिए हम आपके लिए आज कुछ चीला की रेसिपीज लाए हैं जो स्वाद में लाजवाब और हेल्दी होती हैं। साथ ही इन्हें बनाने में ज्याजा समय भी नहीं लगता। आइए जानें ब्रेकफास्ट में बनाने के लिए ये आसान सी रेसिपी
सुबह के नाश्ते के लिए हम अक्सर कुछ हेल्दी और झटपट बनाई जा सके, ऐसी डिश पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि सुबह के नाश्ते के लिए क्या बनाएं, तो ऐसे में चीला बेहद अच्छा ऑप्शन हो सकता है। आप कई तरह का चीला बना सकते हैं, जो पचने में भी आसान होता है और काफी देर तक पेट भी भरा रहता है। आइए जानते हैं कुछ हेल्दी चीला की रेसिपी।
Ingredients
Method
चावल और पोहे का चीला बनाने के लिए सबसे पहले चावल और पोहे को धोकर पानी में भिगो दें.
लगभग 4 घंटे बाद चावल और पोहे का पानी छान लें. फिर इसे मिक्सर में डालकर पीस लें.
अब इस बैटर में नमक डालें और कुछ देर के लिए साइड में ढक कर रख दें.
इसके बाद मिक्सर में अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च, जीरा और नमक डालकर दरदरा पेस्ट बना लें.
इस पेस्ट को चावल और पोहे के बैटर में मिक्स कर दें. फिर इसमें शिमला मिर्च, गाजर, प्याज और हरा धनिया डालें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें नींबू का रस डालकर चला दें.
अब गैस पर तवा गर्म करें. फिर इसपर ऑयल अप्लाई करें. अब तले पर तिल और सरसों के दाने डाल दें.
सरसों चटकने के बाद तवे पर चीले का बैटर डालकर फैलाएं और इसे 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर सेंके.
चीले को पलट कर दोनों तरफ से पका लें और गोल्डन ब्राउन होने के बाद तेव से उतार लें.
बस आपका स्वादिष्ट और कुरकुरा चीला तैयार है. अब इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






