- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- monsoon dishes, Snack
बारिश के दिनों में ब्रोकली और पालक दोनों ही सब्जी बहुत फायदेमंद होती है। आसानी से आपको बारिश के दिनों में यह दोनों सब्जी मिल जाएगी। यह अन्य सब्जी के मुकाबले स्वाद और सेहत दोनों तरीके से बहुत फायदेमंद माने गई है।
इस सब्जी के लाखों फायदे हैं। अगर आप रोजाना इनका सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होगी। बहुत से लोग इन दोनों सब्जी को देखकर नाक मुंह सिकुड़ना लगते हैं या फिर अगर उनके खाने में ब्रोकली या पालक पड़ जाए तो इसे छांट कर अलग कर देते है। ऐसे में आज हम ब्रोकली और पालक से जुड़े एक खास रेसिपी लेकर आए हैं। इसे आप आसानी से बना सकते हैं और अपने बच्चों या फिर लंच के लिए प्रिपेयर कर सकते हैं।
Ingredients
Method
ब्रोकली पकौड़ा बनाने के लिए आप सबसे पहले ब्रोकली, प्याज,आलू और लहसुन को धोकर काट लें.
फिर आप इन सभी चीजों को भी कद्दूकस करके अलग रख लें. आलू और प्याज का पानी अच्छे से निकल कर रख दें. इसके बाद आप ब्रेड की स्लाइस का चूर करके ब्रेडक्रम्ब तैयार कर लें.
फिर आप एक प्लेट में ब्रोकली, प्याज, आलू, लहसुन, नमक और बाकी की सामग्री डालें.
इसके बाद आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें. इस में 2 tbsp कॉर्न फ्लोर डालें और अच्छे से मिक्स करें.
फिर आप इस पेस्ट से पसंदीदा शेप के पकौड़े, टिक्की या कटलेट बना लें.
इसके बाद आप पैन में ऑलिव ऑयल डालकर गर्म कर लें.फिर आप पैन पर एक साथ 3-4 पकोड़े रखें.इसके बाद आप इनको दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
फिर आप इनको सेंककर प्लेट में टिशू पेपर रखते जाएं.अब आपके स्वाद और पोषण से भरपूर ब्रोकली पकौड़ा बनकर तैयार हो चुका है. फिर आप इनको गर्मागर्म चाय या चटनी के साथ सर्व करें.






