- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
जब भी हमारे घर मेहमान आने वाले होते हैं, तो हम सबसे पहले इसी सोच में पड़ जाते हैं कि उनके लिए कौनसी सब्जी बनाए। ऐसे में बटर चना मसाला (Butter Chana Masala Recipe) आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। लंच और डिनर के लिए बटर चना मसाला एक परफेक्ट फूड डिश है।
मसालों से भरपूर बटर चना मसाला किसी भी खास मौके पर भी बनाया जा सकता है। बटर चना मसाला का लुत्फ आप पाव, कुल्चे, पराठे, चावल या बटूरे के साथ उठा सकते हैं। इसका स्वाद सभी को काफी पसंद आता है। बटर चना मसाला (Butter Chana Masala Recipe) को आसानी से तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं बटर चना मसाला बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
Method
चना टिक्का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चना साफ करें और उसे रात भर भिगोने के लिए पानी में रख दें।
अगले दिन चनों को कुकर में डालें और उन्हें तब तक पकाएं जब तक कि छोले नरम होकर अच्छी तरह से पक न जाएं। इसे पकने में आधा घंटा लग सकता है।
तब तक आप प्याज, लहसुन, अदरक और टमाटर को बारीक काट लें।
अब आप एक कढ़ाई में बटर डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
अब तेल में बारीक कटी प्याज, अदरक और लहसुन डालकर उसे भूरा रंग होने तक भूने।
अब इसमें बारीक कटे टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं।
अब मसाले और नमक डालकर उन्हें अच्छे से पका लेना है।
अब 5-7 मिनट तक ग्रेवी को उबाल लें।
अब इसमें उबले हुए छोले डालकर उन्हें थोड़ी देर तक मिक्स करें।
अच्छे से पक जाने के बाद अब आपका बटर चना मसाला बनकर तैयार है।
आप इसे पाव, कुल्चे, पराठे, चावल या बटूरे के साथ सर्व कर सकते हैं।






