- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 32 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Dessert
Butterscotch Ice Cream Recipe: गर्मी के मौसम में कई लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं. वहीं आइसक्रीम की लिस्ट में बटर स्कॉच ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है. हालांकि मार्किट में बटर स्कॉच फ्लेवर की आइसक्रीम आपने कई बार खाई होगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर बटर स्कॉच आइसक्रीम (Butterscotch Ice Cream Recipe) बनाना काफी आसान है. ऐसे में इजी रेसिपी फॉलो करके आप गर्मियों में टेस्टी डेजर्ट एन्जॉय कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं बटर स्कॉच आइसक्रीम बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – रमजान ईद स्पेशल शिरकुरमा की रेसिपी।(Ramzan Eid Special Sheer khurma Recipe)
Ingredients
- 1½ कप चीनी
- 1 चम्मच बटर
- 4 चम्मच कस्टर्ड पाउडर
- 4 चम्मच इलायची पाउडर
- 4 चम्मच पानी
- 10 बारीक कटे हुए काजू
- ½ लीटर दूध
- 1 कप व्हीपिंह क्रीम
- 10 चम्मच खाने वाला पीला रंग
Method
बटर स्कॉच आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले पैन में 1 कप चीनी पिघलाएं. अब इसमें बटर और काजू के टुकड़े डालकर चलाएं.
हल्का गाढा होने के बाद इस मिक्सचर को पेपर शीट पर फैलाएं और सूखने के लिए छोड़ दें.
जब चीनी जम जाए को इसके ऊपर दूसरी पेपर शीट रखें और बेलन की मदद से इसे फोड़ कर चूरा बना लें.
अब पैन में दूध गर्म करें. फिर कटोरी में कस्टर्ड पाउडर का घोल बनाएं और इसे दूध में मिक्स कर दें.
दूध को हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर इसमें ½ कप चीनी और इलायची पाउडर एड कर दें. इसमें उबाल आने का इंतजार करें.
इसके बाद बॉउलमें व्हीपिंग क्रीम फेंटें और दूध के मिक्सचर को इसमें डालकर चला दें.
अब बॉउल में खाने वाला कलर और चीनी का आधा चूरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.






