- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- cafe, street style
- Course
- cold drink, Drinks, summer drinks
कॉफी पीना आजकल के यूथ की पहली पसंद बन गई है। ऑफिस हो या कॉलेज आजकल लोग कॉफी पीना पसंद करते हैं। ऐसे में गर्मी के इस सीजन में हम आपको बिना कॉफी मशीन के कोल्ड कॉफी बनाने की रेसिपी बताएंगे।
जिस तरह लोग सर्दियों में ठंड से छुटकारा पाने के लिए गर्म चाय या कॉफी पीते हैं, उसी तरह से गर्मी में चिलचिलाती धूप और ताप से राहत पानी के लिए कुछ रिफ्रेशिंग ड्रिंक तलाशते हैं। गर्मी के इस मौसम में यदि आप रोज-रोज चिलचिलाती गर्मी धूप से परेशान हैं और वही रोजाना के शिकंजी और शरबत से ऊब गए हैं, तो आपके दिल-दिमाग को तरोताजा करने के लिए आज हम आपको इंस्टेंट कोल्ड कॉफी की एक धांसू रेसिपी बताएंगे।
यह रेसिपी काफी कम समय में बिना कॉफी मशीन के बन जाएगी, वो भी बिल्कुल झागदार। इसके अलावा इस कॉफी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप बाजार में मिलने वाले 200-250 रुपये वाले कॉफी से बेहतर और कम दाम में बना सकते हैं।
Ingredients
- 4 चम्मच कॉफी पाउडर
- 4 चम्मच चीनी
- 2 चम्मच पानी
- 1 कप दूध
- 4-5 आइस क्यूब्स
Method
कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले एक खाली कंटेनर को साफ कर लें.
अब इस कंटेनर में आइस क्यूब्स, कॉफी पाउडर, चीनी और पानी डाल लें.
इसके बाद कंटेनर में ढक्कन लगा दें और इसे जोर –जोर से शेक करें.
कुछ समय तक हिलाने के बाद आइस क्यूब्स पूरी तरह से पिघल जाएगी. साथ ही कॉफी के मिक्सचर भी झाग बन जाएगा.
इसके बाद सर्विंग गिलास के चारों तरफ चॉकलेट सीरप लगाएं.
फिर कॉफी के आधे मिक्सचर को गिलास में डालें. अब इसमें ठंडा दूध डालें.
वहीं गिलास भरने के बाद बचे हुए कॉफी के मिक्सचर को इसमें डाल दें.
बस आपकी कोल्ड कॉफी तैयार है. इसे चॉको चिप्स से गार्निश करके सर्व करें.






