- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast
कॉफी पीना आजकल ज्यादातर लोगों की पहली पसंद है. बहुत से लोगों को कॉफी पीने की आदत हो गई है. ऐसे में आज हम आपको घर पर बिना मशीन के परफेक्ट कॉफी बनाने का तरीका बताएंगे.
आजकल कॉफी पीना हर किसी को पसंद है. वहीं जो वर्किंग हैं वो दिन में 3-4 कॉफी तो पी ही जाते हैं और उन्हें पता भी नहीं चलता है. बता दें कि कॉफी पीना आज के समय में आम हो गया हैं. नींद भगाने के लिए के लिए हो या स्ट्रेस दूर करना कॉफी के लिए सबसे अच्छा इलाज है. ऑफिस में तो लोगों को कॉफी मशीन की मदद से फोम वाली कॉफी मिल जाती है, लेकिन घर में वो झाग वाली कॉफी नहीं मिल पाती है. ऐसे में अगर आपको घर में वो झाग कैपेचीनो का स्वाद चाहिए, तो आप परेशान मत होइए . आज हम आपको घर पर ही किचन में रखी चीजों की मदद से फोम वाली कैपेचीनो बनाने के टिप्स बताएंगे .
Ingredients
- ½ लीटर दूध
- 2 दालचीनी स्टिक
- 3 बड़ा चम्मच स्ट्रांग कॉफी
- 5 बड़ा चम्मच चीनी
Method
सबसे पहले आप एक मिक्सिंग बाउल में चीनी पाउडर, कॉफी पाउडर और पानी डालकर, एक ग्लास या बॉटल में अच्छे से शेक करें कम से कम 4 से 5 मिनट के लिए
इसमें झाग बनने लगेगा और धीरे-धीरे मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा। आप मिश्रण को तब तक फेंटें जब तक उसका रंग हल्का न हो जाए।
अब आप एक एक पैन में दूध और इलायची/इलायची पाउडर डालकर उबलने के लिए रख दें। अब आपकी कैपेचीनो कॉफी बनकर तैयार है।
अब आप एक सर्विंग कप में पहले 2 टेबल स्पून तैयार कॉफी क्रीम डालें, फिर 1 कप दूध डालें और चम्मच की मदद से मिला लें।
इसके बाद ऊपर से सजाने के लिए एक चम्मच कॉफी क्रीम डालें, ऊपर से चॉकलेट पाउडर छिड़कें और सभी को सर्व करें।






