- Prep
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- American
- Course
- coffee, Drinks, summer dishes, summer drinks
गर्मी के इन दिनों में देखा जाता है कि लोग चाय पीने से कतराने लगते हैं। ऐसे में इन दिनों कोल्ड ड्रिंक काफी पसंद की जाती है. इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कोल्ड कॉफी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस क्लासिक ड्रिंक का स्वाद आपको दीवाना बना देगा और स्वाद और शरीर दोनों को ठंडक देगा. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
Ingredients
- 2 कप एस्प्रेसो शॉट्स
- क्रश्ड आइस
- 4 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
- 1 कप दूध
- चीनी स्वादानुसार
- 2 स्कूप वनिला आइसक्रीम
- चोको सीरप ( गार्निनिशिंग और एड करने के लिए )
Method
एक ब्लेंडर में कुछ एस्प्रेसो, कुटी हुई बर्फ, कंडेंस्ड मिल्क और एक कप दूध डालें।
इसे कुछ देर तक ब्लेंड करें.
इसके बाद इसमें चीनी मिलाएं.
कुछ देर और ब्लेंड करने के बाद इसे गिलास में डालकर सर्व करें.
आप इसके ऊपर आइसक्रीम के स्कूप डालें और ऊपर से चॉकलेटो सिरप से गार्निश करें






