- Prep
- 15 min
- Cook
- 50 min
- Total
- 1h 5m
- Serves
- 4
- Cuisine
- American, Indian
- Course
- Dessert
चॉकलेट कैरेमल कपकेक रेसिपी: चॉकलेट खाने से बहुत बार हमारा मूड अच्छा हो जाता है। चॉकलेट सभी को बहुत पसंद होती है। खासतौर से महिलाओं को चॉकलेट बहुत पसंद होती है। चॉकलेट हमारी सेहत के लिए भी अच्छी होती है। इसलिए बहुत- से लोग डेजर्ट में चॉकलेट का सेवन करते हैं। अगर डेजर्ट अच्छा मिलें, तो आपको अच्छी नींद भी आती है। ऐसा ही एक डेजर्ट है चॉकलेट कैरेमल कपकेक, इसे खाने के बाद आप रोज डिनर के बाद मांगेंगे। इसके स्वाद की जितनी तारीफ करें, उतनी कम है।

आप इसे अपने मेहमानों को भी खिला सकते हैं। इससे आपके रिश्ते में और मिठास बढ़ेगी और उनका मन भी अच्छा रहेगा। पर क्या आपने कभी इस चॉकलेट कैरेमल कपकेक को घर पर बनाया है? अगर नहीं, तो आप बिल्कुल फिक्र मत करिए क्योंकि आज हम आपको चॉकलेट कैरेमल कपकेक की रेसिपी के बारे में बताएंगे। दरहसल, इसे बनाने के बाद आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों को भी बता सकते हैं। तो, चलिए शुरू करते है।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक स्प्रिंगफॉर्म पैन लेकर उसमें बटर लगा लें। अब एक छोटे कटोरे में, मैदा, कोको पाउडर और बेकिंग पाउडर को एक साथ मिला लें। अब आप अब एक पैन के ऊपर एक बड़े कटोरे में, चॉकलेट और मक्खन को एक साथ पिघला लें। चिकना होने तक उसे अच्छी तरह मिला लें। अब उसे बाहर निकाल लें।
अब आप 2/3 कप चीनी लें। साथ ही अंडे लेकर वेनिला अर्क और चॉकलेट अर्क सबको लेकर चॉकलेट मिश्रण में तब तक मिलाएं जब तक उसमें कोई गांठ न रह जाए। एक बड़े कटोरे में अंडे को अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें नमक डालें और धीरे-धीरे चीनी डालें। फिर इसे अच्छी तरह फेंट लें। इसे जब तक फेटें जब तक कि ये चिकनी और मलाईदार न हो जाए।
अब पैन में बैटर को खुरचें, ऊपर से चिकना करें और कैरेमल के टुकड़ों को केक के ऊपर बिखेर दें। माइक्रोवेव ओवन को 180ºC पर सेट कर लें। फिर 25 मिनट तक बेक करें। फिर उसे कप में भरकर ठंडा होने दें अब इसे स्प्रिंगफॉर्म पैन के किनारों से निकालें और सर्व करें।






