- Prep
- 20 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- South Indian
- Course
- sweet dish
Caramel Payasam Recipe: साउथ इंडियन डिशों में इडली, डोसा, सांभर और उपमा जैसी रेसिपी आपने कई बार खाई होंगी. मगर क्या आपने कभी केरेमल पाइसम (Caramel Payasam Recipe) का स्वाद चखा है. खासकर अगर आपको मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है और आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं. तो केरेमल पाइसम बनाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. वहीं केरेमल पाइसम खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ काफी हेल्दी भी होता है. तो आइए जानते हैं केरेमल पाइसम बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – गर्मी में ट्राई करें चॉकलेटी मैंगो योगर्ट क्लस्टर, आसानी से बनेगा चिल्ड और डिलिशियस डेजर्ट
Ingredients
- 3 चम्मच चावल
- 2 चम्मच घी
- 1 लीटर दूध
- ½ कप चीनी
- ½ कप कटे हुए काजू
- ½ कटे हुए किशमिश
- गार्निश करने के लिए पिस्ता
Method
केरेमल पाइसम बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर हल्का दरदरा पीस लें.
अब पैन गर्म करें फिर इसमें चीनी और हल्का सा पानी डालकर चलाएं.
चीनी पिघलने के बाद पैन में दूध एड करें और गाढ़ा होने तक चलाएं.
फिर इसमें चावल डालकर तेज आंच पर पकाएं.
चावल पकने के बाद गैस बंद कर दें और इसे दूसरे बर्तन में पलट लें.
अब पैन में घी गर्म करें. फिर इसमें काजू और किशमिश डालकर भूनें.
गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे पाइसम में डालकर चला दें.
बस आपका केरेमल पाइसम तैयार है. इसे पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें.






