- Prep
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian
- Course
- fruit dishes, sweet dish, sweets
Mango Yogurt Cluster Recipe: गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं. हालांकि कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए आप आम और दही का क्लस्टर (Mango Yogurt Cluster Recipe) बना सकते हैं. मैंगो योगर्ट क्लस्टर खाने में सुपर टेस्टी और क्रंची होता है. वहीं पोषत तत्वों से भरपूर मैंगो योगर्ट क्लस्टर बनाकर आप क्रीमी और चॉकलेटी डेजर्ट का लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं मैंगो योगर्ट क्लस्टर बनाने की रेसिपी. जिसकी मदद से आप डिलिशियस डेजर्ट का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – ब्रेकफास्ट में बनाएं बिना शुगर वाली चॉकलेट स्मूदी, मिनटों में बनेगी टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक
Ingredients
- 1 कप दही
- ½ कप कटे हुए आम
- शहद स्वादानुसार
- पिघली हुई डार्क चॉकलेट
- गार्निश करने के लिए ड्राई फ्रूट्स
Method
मैंगो योगर्ट क्लस्टर बनाने के लिए सबसे पहले दही को कपड़े में रखकर छान लें. जिससे दही का पानी निकल जाएगा.
अब बॉउल में दही, आम और शहद डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
इसके बाद प्लेट पर बटर पेपर रखकर 1-1 चम्मच दही का मिक्सचर रखें.
फिर इसे सेट होने के लिए फ्रिजर में रख दें. वहीं जमने के बाद दही के सभी पीस को चॉकलेट में डिप करें.
चॉकलटे में डुबोने के बाद इसे फिर से सूखने के लिए बटर पेपर पर रख दें.
बस आपका मैंगो योगर्ट क्लस्टर तैयार है. इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें.






