- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Cashew Masala Curry Recipe: ड्राई फ्रूट्स को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. वहीं ड्राई फ्रूट्स की फेहरिस्त में काजू का नाम भी कॉमन होता है. ऐसे में लोग अक्सर स्नैक्स के रूप में रोस्टेड काजू का सेवन करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी काजू मसाला करी की आसान रेसिपी (Cashew Masala Curry Recipe) ट्राई की है. काजू मसाला की सब्जी खाने में बेहद लजीज होती है. ऐसे में अगर आप खाने में कुछ डिफरेंट बनाने की सोच रहे हैं. तो काजू मसाला करी की रेसिपी फॉलो करके आप खाने को दोगुना स्वादिष्ट बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं काजू मसाला करी बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – प्याज की करी बनाने की रेसिपी (Onion Curry Recipe)
Ingredients
Method
काजू मसाला करी बनाने के लिए सबसे पहले काजू को आधे घंटे तक गर्म पानी में भिगो दें.
इसके बाद पैन में तेल गर्म कर लें और गैस को मीडियम फ्लेम पर सेट कर दें.
अब तेल में जीरा डालें. वहीं जीरा हल्का सुनहरा होने के बाद तेल में प्याज एड करें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें.
इसके बाद पैन में टमाटर का पेस्ट डालें और कुछ देर तक पकाएं.
अब पैन में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर चलाएं.
सारे मसाले पकने के बाद पैन में काजू को पानी सहित पैन में डाल दें. वहीं करी गाढ़ी होने पर आप थोड़ा सा पानी और मिक्स कर सकते हैं.
इसे 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं और करी गाढ़ी होने के बाद इसमें क्रीम एड कर दें.
अब 2-3 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. आपकी काजू मसाला तैयार है. अब इसे हरा धनिया से गार्निश करके रोटी या नॉन के साथ सर्व करें.






