- Prep
- 10 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
गर्मियों में अक्सर कुछ ठंडा पीने का मन करता है। लेकिन हर बार वहीं एक ड्रिंक पी-पीकर आप भी बोर हो जाते होंगे। इस सीजन में अगर एक टाइम खाना नहीं खाया तो चल सकता हैं , लेकिन अगर कुछ ठंडा नहीं पिया, तो हालत बहुत खराब हो जाती हैं। ऐसे में हम आपको आज ऐसी ड्रिंक बता रहे हैं, जिसे पीकर आपको मजा आ जाएगा। हम बात कर रहे हैं चाय ठंडाई के बारे में। गरम चाय तो आपने आज तक खूब पी होगी लेकिन ठंडाई वाली चाय पीकर आपको मजा आ जाएगा। तो चलिए जानते हैं ठंडाई चाय पीने की रेसिपी।
Ingredients
Method
चाय ठंडाई बनाने के लिए आप सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और फिर उसमें टी बैग या खुली चाय पत्ती डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप उसमें बादाम, खसखस, सौंफ, चीनी और इलायची डाल दें।
इन सबको अच्छे से मिक्स करके पका लें।
अब आप उसमें स्वादानुसार काली मिर्च डाल दें।
इसके बाद आप गैस बंद कर दें और फिर इसको ठंडा होने के लिए रख दें।
आप इसे फ्रिज में करीब 30-40 मिनट रखकर ठंडा करें।
अब आप एक कांच का ग्लास लेकर उसमें बर्फ डालें और फिर चाय को छानकर डाल दें।
इस प्रकार आपकी चाय ठंडाई बनकर तैयार हो चुकी है। आप इसे केसर से गार्निश करके सर्व कर दें।






