Chaitra Navratri 2023: इस साल चैत्र नवरात्रि पर मां अंबे नाव पर सवार होकर आ रही हैं। इसे देवी दुर्गा का शुभ वाहन माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर मां पृथ्वी पर नाव की सवारी करके आती है, तो भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं कि इस साल कब है चैत्र नवरात्रि? Also Read: Shani Upay Lal Kitab: शनिदोष से हैं परेशान? तो जरूर आजमाएं लाल किताब के ये टोटके

कब है चैत्र नवरात्रि –
चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 यानी बुधवार है।
वहीं देवी दुर्गा का विसर्जन 31 मार्च 2023 को होगा।
31 मार्च 2023 को शुक्रवार होने से मां डोली पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी।
22 मार्च 2023 को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह बजकर 06:29 से सुबह 07:39 तक है। Also Read: Chanakya Niti: घर के मुखिया में होने चाहिए ये 5 गुण, परिवार में बनी रहेगी सुख-शांती
नवरात्रि में क्या करें –
नवरात्रि में मां दुर्गा 9 दिन तक अपने भक्तों के बीच रहती हैं।
इन दिनों जो भी मां की सच्चे मन से भक्ति करता है, मां उसकी हर मनोकामना पूरी करती है।
9 दिनों तक साधक नियम का पालन करते हुए ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ का 108 बार जाप करना चाहिए।
कन्या पूजन है जरूरी –
नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि का बहुत महत्व होता है।
इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी तिथि यानी 29 मार्च 2023 को पड़ रही है।
30 मार्च 2023 को नवमी पड़ रही है। इन दोनों दिनों में कन्या पूजन जरुर करना चाहिए।
कन्या पूजन किए बिना 9 दिनों की पूजा अधूरी मानी जाती है।






