- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Lunch
Chana Palak Dal Recipe: न्यूट्रिएंट्स रिच डाइट फॉलो करने के लिए कई लोग खाने में पालक की डिशें सर्व करते हैं. ऐसे में पालक की सब्जी से लेकर पालक पनीर और पालक के पराठे बनाना काफी आम होता है. हालांकि अगर आप पालक की कॉमन डिशें खाकर बोर हो गए हैं. तो आप लंच में चना पालक की दाल (Chana Palak Dal Recipe) ट्राई कर सकते हैं. चना पालक की दाल बनाने की रेसिपी काफी आसान है. वहीं चना पालक की दाल खाने में भी बेहद स्वादिष्ट होती है. ऐसे में चना पालक की दाल सर्व करके आप खाने को दोगुना स्वादिष्ट और हेल्दी बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें – लंच में ट्राई करें काजू मसाला करी की रेसिपी (Cashew Masala Curry Recipe)
Ingredients
Method
लंच में चना दाल बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को आधे घंटे पहले पानी में भिगो दें.
इसके बाद प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें और इसमें जीरा डालकर भूनें.
जीरा लाल होने के बाद कुकर में प्याज डालें और सॉफ्ट होने तक पकाएं.
इसके बाद कुकर में अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक भूनें.
अब इसमें टमाटर एड करें. वहीं टमाटर नरम होने के बाद पैन में धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक मिक्स कर दें.
कुकर में चना दाल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और फिर पानी एड कर दें.
अब कुकर में ढक्कन लगा दें और दाल को हाई फ्लेम पर पकाएं. वहीं 2 सीटी आने के बाद गैस को मीडियम फ्लेम पर सेट कर दें.
दाल को 5 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें. फिर कुकर में पालक डालें और दाल को 5 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें.
बस आपकी चना पालक दाल तैयार है. अब इसे हरा धनिया से गार्निश करके रोटी या चावल के साथ सर्व करें.






