- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Salad
सलाद एक ऐसा व्यंजन है, जो अधिकतर लोग तब खाते हैं जब आप कुछ हल्का और स्वस्थ खाना चाहते हैं। आमतौर पर सलाद को खाना खाने के पहले खाया जाता है, इससे भूख और बढ़ जाती है। लेकिन हर बार वही ककड़ी, टमाटर और प्याज का सलाद खा-खाकर आप भी ऊब गए होंगे। तो हम आपके लिए आज एक स्पेशल सलाद की रेसिपी लेकर आए हैं। हम आपको चना स्प्राउट सलाद बनाने की रेसिपी बताएंगे। ये आपके लिए काफी पौष्टिक साबित होगा। इससे शरीर की ताकत बढ़ेगी और आप स्वस्थ रहेंगे। तो चलिए जानते हैं चना स्प्राउट सलाद बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप अंकुरित चनों साफ़ पानी से धो लें।
फिर आप एक बाउल में अंकुरित चने, खीरा, टमाटर, प्याज़, शिमला मिर्च, कद्दूकस की हुई गाजर और धनिया डालकर मिक्स कर लें।
फिर उसमें नींबू निचोड़ लें और साथ ही चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और नमक डालें।
अब आप चने और सब्जी के मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके इसे 10-15 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें।
इस प्रकार आपका चना स्प्राउट सलाद बनकर तैयार है। आप इसे अलग-अलग प्लेट में सभी को सर्व कर दें।





