- Prep
- 15 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Raita, Salad, Side Dish
खाने के साथ रायता खाना हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में एक जैसा रायता बनाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं, तो हम लेकर आए हैं आपके लिए बेहद शानदार खट्टा-मीठा जायका।
जी हां, ये है पाइनएप्पल यानी अनानास का रायता। इस मलाईदार रायते को आप नाश्ते से लेकर लंच या डिनर तक में आसानी से शामिल कर सकते हैं। आइए नोट कर लीजिए इसे झटपट बनाने की आसान रेसिपी।
Ingredients
Method
पाइनएप्पल का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आधा कप पाइनएप्पल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
इसके बाद एक और जगह आधा कप पाइनएप्पल लें और इसे मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
अब गैस पर एक पैन रखें और इसमें अनानास का पल्प और चीनी डालकर अच्छे से मिला लें।
इस पल्प को थोड़ी देर धीमी आंच पर पका लें, इसके बाद इसमें पाइनएप्पल के टुकड़ों को भी डाल दें और कुछ देर पका लें।
इसे इतना ही पकाना है, जिससे पाइनएप्पल का कच्चापन खत्म हो जाए।
इसके बाद पकाए हुए पाइनएप्पल के मिश्रण को एक बाउल में निकालकर ठंडा कर लें।
इसके बाद इसमें फेंटा हुआ ठंडा दही मिलाएं और इसके साथ ही इसमें स्वादानिसान नमक और हरा धनिया भी डाल दें।
ऊपर से भुना जीरा पाउडर भी डालें और इसमें गार्निश के लिए अनार के दाने भी डाल दें। बस तैयार है टेस्टी पाइनएप्पल रायता।





