- Prep
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Salad, summer dishes
गर्मी में सलाद खाना काफी फायदेमंद होता है. ऐसे में अगर आप आम और लीची से सलाद तैयार कर लें, तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है. आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.
गर्मियों का मौसम अपने साथ आम और लीची खाने का सुख लेकर आता है. यह कुछ ऐसे स्वादिष्ट फल हैं, जिन्हें खाने का हम सालभर इंतेजार करते रहते हैं. इसी के साथ गर्मी के मौसम में सलाद को भी खूब पसंद किया जाता है. इसी को लेकर हम लाए हैं आपके लिए ईजी और हेल्थी सैलेड रेसिपी!
Ingredients
- 2 आम, टुकड़ों में काट लें
- 1 कप लीची, छिली हुई
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 चम्मच चाट मसाला
- 1 मुट्ठी धनिया पत्ती
- ½ छोटा चम्मच काला नमक
- 1 चम्मच नींबू का रस
- ½ छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
Method
इस सलाद को बनाने के लिए एक बाउल में आम, लीची और खीरा डालकर अच्छी तरह मिला लें. मसाले के लिए आप थोड़ी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.
अब सलाद के ऊपर थोड़ा चाट मसाला, काला नमक और जीरा पाउडर छिड़कें.
नींबू का रस निचोड़ें और धीरे से सभी चीजों को एक साथ मिलाएं.
सलाद को लगभग 10-15 मिनट तक ऐसे ही रहने दें. इससे सभी स्वादों को अवशोषित किया जा सकता है. आप इस समय इसे फ्रिज में भी रख सकते हैं.
ताजे धनिये की पत्तियों से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें। आनंद लेना!





