- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, diet food, Salad
वजन घटाने के लिए डाइट में स्प्राउट्स जरूर शामिल करें. आप इस तरह स्प्राउट्स को हेल्दी और ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं. इसमें सब्जियां या फल शामिल कर सकते हैं.
वजन घटाने के लिए आपको डाइट का बहुत ख्याल रखना चाहिए. खाने-पीने से काफी हद तक वजन कम कर सकते हैं. आप खाने में ऐसी हेल्दी चीजें शामिल करें, जिससे वजन घटाने में मदद मिले और आपको भरपूर टेस्ट भी मिले. वजन घटाने में चना और मूंग दाल के स्प्राउट्स काफी हेल्दी ऑप्शन है. आप घर में रोजाना स्प्राउट्स (Sprouts) बनाकर खाएं. इससे आपको वेट लॉस में मदद मिलेगी. स्प्राउट्स को आप हेल्दी तरीके से भी बना सकते हैं.
Ingredients
- 2 कप अंकुरित चना
- 1 खीरा, बारीक कटा हुआ
- 1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 शिमला मिर्च (शिमला मिर्च), बारीक कटी हुई
- 1 गाजर, कद्दूकस किया हुआ
- 2 बड़े चम्मच ताजा हरा धनिया, कटा हुआ
- 1 नींबू का रस
- 1 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
Method
सबसे पहले आप अंकुरित चनों साफ़ पानी से धो लें।
फिर आप एक बाउल में अंकुरित चने, खीरा, टमाटर, प्याज़, शिमला मिर्च, कद्दूकस की हुई गाजर और धनिया डालकर मिक्स कर लें।
फिर उसमें नींबू निचोड़ लें और साथ ही चाट मसाला, भुना जीरा पाउडर और नमक डालें।
अब आप चने और सब्जी के मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके इसे 10-15 मिनट के लिए मैरीनेट होने दें।
इस प्रकार आपका चना स्प्राउट सलाद बनकर तैयार है। आप इसे अलग-अलग प्लेट में सभी को सर्व कर दें।






