- Prep
- 30 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
जब भी हमारे घर मेहमान आने वाले होते हैं, तो हम सबसे पहले इसी सोच में पड़ जाते हैं कि उनके लिए कौनसी सब्जी बनाए। ऐसे में चना टिक्का मसाला (Chana Tikka Masala Recipe) आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। लंच और डिनर के लिए चना टिक्का मसाला एक परफेक्ट फूड डिश है। इसे चिकन टिक्का मसाला का वेज वर्जन भी कहा जाता है।
मसालों से भरपूर चना टिक्का मसाला किसी भी खास मौके पर भी बनाया जा सकता है। चना टिक्का मसाला (Chana Tikka Masala Recipe) का लुत्फ आप पाव, कुल्चे, पराठे, चावल या बटूरे के साथ उठा सकते हैं। इसका स्वाद सभी को काफी पसंद आता है। चना टिक्का मसाला (Chana Tikka Masala Recipe) को आसानी से तैयार किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं चना टिक्का मसाला बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
- काबुली चने भिगोए – 2 कप
- प्याज कटी – 1
- टमाटर कटे – 2
- अदरक – 1 इंच टुकड़ा
- लहसुन कली – 4-5
- लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबलस्पून
- जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
- हल्दी – 1/2 टी स्पून
- धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
- नारियल का दूध – 1/2 कप
- गरम मसाला – 2 टेबलस्पून
- तेल – जरूरत के मुताबिक
- नमक – स्वादानुसार
Method
चना टिक्का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले काबुली चना साफ करें और उसे रात भर भिगोने के लिए पानी में रख दें।
अगले दिन चनों को कुकर में डालें और उन्हें तब तक पकाएं जब तक कि छोले नरम होकर अच्छी तरह से पक न जाएं। इसे पकने में आधा घंटा लग सकता है।
तब तक आप प्याज, लहसुन, अदरक और टमाटर को बारीक काट लें।
अब आप एक कढ़ाई में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म कर लें।
अब तेल में बारीक कटी प्याज, अदरक और लहसुन डालकर उसे भूरा रंग होने तक भूने।
अब इसमें पारीक कटे टमाटर डालें और उन्हें नरम होने तक पकाएं।






