Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां लोग आज भी अपनाते हैं। उनकी नीतियां इतनी प्रभावी थी कि एक साधारण बालक भी शासक बन गया। आज उसे दुनिया चंद्रगुप्त मौर्य के रूप में जानती है। चाणक्य की नीति में पति-पत्नि के रिश्ते, पारिवारिक जीवन और सफलता से लेकर बहुत कुछ बताया गया है। तो आइए जानते हैं ऐसे कौन से लोग हैं जिनके पास कभी धन नहीं रुकता है।

गलत तरीके से कमाया गया धन
चाणक्य कहते हैं कि गलत तरीके से कमाया गया धन कभी नहीं रुकता है। वह एक न एक दिन गले की फांस बन जाता है। इस तरह का धन कुछ देर की खुशी दे सकता है, लेकिन इसका हाथों से जाना तय माना जाता है। ऐसा धन आगे चलकर व्यक्ति को दुख ही देता है।
धोखे से कमाया गया धन
चाणक्य नीति के अनुसार धोखे से कमाया गया धन जीवन में दुख और अशांति का करण बनती है। इस तरह का धन कभी नहीं टिकता है। इसके अलावा, धोखे से कमाया हुआ धन कमाने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यह आपको विनाश की तरफ ले जाता है।
काम के प्रति गंभीर न होना
परिवारिक समस्या के कारण काम में मन न लगना जीवन का एक हिस्सा है, लेकिन अगर ऐसा लगातार चलता रहे तो जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति अपने काम के प्रति गंभीर नहीं होता है उसे हमेशा पैसों की किल्लत रहती है और उसे कंगाली का सामना करना पड़ता है।






