- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 6
- Cuisine
- street style
- Course
- Breakfast, Snacks
Cheese Bombs Recipe: स्नैक्स में बच्चे अक्सर कुछ टेस्टी और चीज़ी खाने की फरमाइश करते हैं. हालांकि हर रोज मार्किट से फास्ट फूड मंगाना बच्चों के लिए अनहेल्दी ऑप्शन साबित होता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर चीज़ बॉम्ब्स (Cheese Bombs Recipe) की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. चीज़ बॉम्ब्स बनाना काफी आसान होता है. जिसे फॉलो करके आप मिनटों में बच्चों के मनपसंद स्नैक्स सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – बच्चों के लिए नाश्ते में बनाएं ब्रेड रोल, मिनटों में बनेगा स्वादिष्ट और कुरकुरा ब्रेकफास्ट
Ingredients
- 1 ½ कप मैदा
- 50 ग्राम दही
- 1 चम्मच चीनी का पाउडर
- ½ चम्मच बेकिंग पाउडर
- ¼ चम्मच बेकिंग सोडा
- 3-4 चम्मच हरा धनिया
- 1 चम्मच काला जीरा
- 100 ग्राम मोजरेला चीज़
- 1 चम्मच रेड चिली फ्लेक्स
- 1 चम्मच पिज्जा सीजनिंग
- नमक स्वादानुसार
Method
स्नैक्स में चीज़ बॉम्ब्स बनाने के लिए सबसे पहले दही में बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर और चीनी मिक्स करें.
कुछ देर तक फेंटने के बाद इसमें मैदा, नमक और पानी डालकर सॉफ्ट आटा तैयार कर लें.
वहीं चीज़ बॉम्ब्स की फिलिंग बनाने के लिए मोजरेला चीज़ को कद्दूकस कर लें.
फिर इसमें रेड चिली फ्लेक्स, पिज्जा सीजनिंग और नमक एड करें.
इसके बाद मैदे के आटे से छोटी लोई बनाएं और इसे हाथों से प्रेस करके कटोरी का आकार दे दें.
अब इसमें मोज़रेला चीज़ की स्टफिंग फिल करें और हल्का सा पानी लगाकर ऊपर से बंद कर दें. फिर इसे गोल घुमाते हुए बॉल्स बना लें.
अब तवा गर्म करें और चीज़ बॉम्ब्स को तवे पर रखें.फिर चीज़ बॉम्ब्स पर पानी लगाकर काला जीरा और हरा धनिया चिपका दें.
इसके बाद बटर अप्लाई करें और तवे को उलटा कर दें. वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे तवे से उतार लें.
बस आपके डिलिशियस चीज़ बॉम्ब्स बनकर तैयार हैं. इसे टोमैटो सॉस के साथ बच्चों को सर्व करें.






