ज्यादातर लोगों के घरों में रोजाना सुबह ब्रेकफास्ट होता है। यदि सुबह हेल्दी ब्रेकफास्ट हो तो पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है। ऐसे में आप भी रोजाना कोई ना कोई हेल्दी ब्रेकफास्ट डिश की तलाश में रहते होंगे। हम आपके लिए आज एक ऐसी ही डिश लेकर आए हैं जिसका नाम है चीज़ डोसा (Cheese Dosa Recipe)।
मशहूर साउथ इंडियन डिश चीज़ डोसा चावल और दाल से बनता है। ऐसे में ये खाने में भी हल्का-फुल्का ही रहता है। अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ नया ट्राई करने का सोच रहे हैं, तो चीज़ डोसा (Cheese Dosa Recipe) घर में बनाने के लिए बेस्ट रेसिपी है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसे बनाना भी आसान है। आइए जानते हैं चीज़ डोसा (Cheese Dosa Recipe) बनाने की रेसिपी।






