- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 34
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Breakfast, Lunch, Snack, Snacks
आप एक ही तरह के सिंपल प्याज और सूजी वाले उत्तपम खाकर बोर हो गए हैं तो अब बनाएं बेहद टेस्टी, स्वादिष्ट पनीर उत्तपम. जिसे खाकर आपके घर वालें करेंगे तारीफ!
नाश्ते में उत्तपम खाना बहुत लोगों को पसंद होता है. कई तरह से उत्तपम बना सकते हैं जैसे सूजी का उत्तपम, प्याज, टमाटर का उत्तपम, चावल का उत्तपम, ढेर सारी सब्जियां डालकर भी आप हेल्दी और पौष्टिक उत्तपम बना सकते हैं. आप ये सब ट्राई कर चुके हैं, इनका स्वाद चख चुके हैं और कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो अब बनाएं पनीर उत्तपम. इसमें पनीर होने के कारण ये बेहद ही हेल्दी और पौष्टिक साबित हो सकता है. यह एक आसानी से पचने वाला ब्रेकफास्ट है. साथ ही इसे खाकर वजन नहीं बढ़ता, बल्कि वेट लॉस होता है. आइए जान लेते हैं पालक पनीर उत्तपम की रेसिपी क्या है.
Ingredients
- 200 ग्राम पनीर
- बचा हुआ इडली डोसा का बैटर
- 2 1 प्याज़, कटा हुआ
- 2 टमाटर कटा हुआ
- 1 शिमला मिर्च कटा हुआ
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 tsp लाल मिर्च पाउडर
- कोतमीर बारिक कटी हुई
- नमक स्वादानुसार
Method
एक बड़े कटोरे में पनीर कद्दूकस करके डालें, उस में टमाटर, प्याज़, शिमला मिर्च और नमक स्वाद अनुसार, कोतमीर डालकर मिलाएं।
डोसा तवा गरम करें, पानी का छींटा मारें, डोसा बैटर डालें, धीमी मीडियम आंच पे, इस के ऊपर सब्जियां डालें जो एक कटोरे में बनाई थी।
तेल या घी डाल के ढक के 3 मिनिट पकाए, पलट कर वापस ढक कर पकाएं।
गरमा गरम नारियल की चटनी के साथ परोसें






